2008 से अब तक IPL के हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज
आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने वाला है. आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था. तब से अब तक आईपीएल के 13 सीजन खेले गए हैं. आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है. बता दें कि अभी तक केवल 2 ही ऐसे खिलाड़ी है जिसने एक से ज्यादा बार ऑरेंज कैप अपने नाम की है.

बता दें कि अभी तक कोई भी भारतीय ऐसा नहीं कर पाया है. महज चार भारतीय बल्लेबाजों ने ही ऑरेंज कैप जीती है. क्रिस गेल ने बैक टू बैक दो बार ऑरेंज कैप अपने नाम की है.

आईपीएल के हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी
साल | खिलाड़ी | टीम | रन |
2008 | शॉन मार्श | किंग्स XI पंजाब | 670 |
2009 | मैथ्यू हेडन | चेन्नई सुपर किंग्स | 572 |
2010 | सचिन तेंदुलकर | मुंबई इंडियंस | 618 |
2011 | क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 608 |
2012 | क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 733 |
2013 | माइक हस्सी | चेन्नई सुपर किंग्स | 733 |
2014 | रॉबिन उथप्पा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 660 |
2015 | डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 562 |
2016 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 973 |
2017 | डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 641 |
2018 | केन विलियमसन | सनराइजर्स हैदराबाद | 735 |
2019 | डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 692 |
2020 | केएल राहुल | किंग्स XI पंजाब | 670 |