IPL 2021: क्रिकेट फैंस ने ट्विटर पर उठाई मांग, मुंबई इंडियंस लगाए अर्जुन तेंदुलकर पर बोली
आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी को होने वाली है, जिसके लिए बीसीसीआई ने 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इस बार नीलामी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल के जरिए फैंंस से यह पूछा कि वह किन खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस टीम में देखना चाहते हैं.

ज्यादातर लोगों ने ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का नाम लिया. क्रिकेट फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि अर्जुन को मुंबई इंडियंस की टीम खरीदे. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है.
इस बार उन पर कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं. हालांकि ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के साथ देखना चाहते हैं. ट्विटर पर लोगों ने सचिन के बेटे अर्जुन के लिए ऐसी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
