Nov 3, 2023, 19:00 IST

मर्दों की एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का रामबाण इलाज है ये चीज, स्पर्म काउंट बढ़ाने में है मददगार

बी

आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में खराब जीवनशैली, गलत खानपान की आदतें, तनाव, चिंता के कारण लोग कई तरह की स्वास्थ्य या शारीरिक समस्याओं से घिर चुके हैं। इसका असर महिलाओं और पुरुषों की सेक्स लाइफ पर भी देखने को मिलता है। इसके कारण पुरुषों में धीरे-धीरे यौन इच्छाओं में कमी देखने को मिलती है। यहां तक कि शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी सेक्सुअल लाइफ जैसे यौन इच्छाओं में कमी, स्पर्म काउंट में कमी, शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए अश्वगंधा रामबाण औषधि साबित हो सकता है।

बी

पुरुषों के लिए कैसे लाभकारी है अश्वगंधा
पुरुषों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन बेहद लाभकारी है। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण होता है। जिसकी वजह से पुरुषों में यौन इच्छा बढ़ती है। इसीलिए किसी भी तरह की यौन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन जरूर करें।
अश्वगंधा में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जोकि शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार है। पुरुषों में होने वाली सभी तरह की सेक्सुअल या यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में अश्वगंधा काफी उपयोगी है। इस बारे में आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करें।
पुरुषों के लिए अश्वगंधा के लाभ
महिलाओं और पुरुष दोनों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए अश्वगंधा का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन इससे पुरुषों को होने वाले फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो उन्हें कभी भी सेक्सुअल लाइफ से जुड़ी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि पुरुषों को अश्वगंधा से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
शीघ्रपतन की समस्या दूर करे
शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक सामान्य समस्या है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ऑर्गेज्म से पहले ही स्पर्म निकल जाता है। आजकल के दौर में देखा जाए तो हर उम्र के पुरुष इस समस्या से परेशान हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान 60 सेकंड में ही आपका वीर्य निकल जाता है तो आपको शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप अश्वगंधा का सेवन करना शुरू कर दीजिए। शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए अश्वगंधा को रामबाण इलाज माना जाता है। आप नियमित रूप से इसका कैप्सूल या चूर्ण लेना शुरू कर सकते हैं।
 
स्पर्म काउंट बढ़ाए
पुरुषों में शीघ्रपतन के अलावा स्पर्म काउंट में कमी की समस्या भी देखने को मिलती है। इसका सबसे सामान्य कारण आजकल की खराब और तनावपूर्ण जीवनशैली है। कुछ पुरुष शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने से भी परेशान रहते हैं। दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक स्वस्थ पुरुष किस शैली से प्रति सेकेंड 15 से शुक्राणु बनते हैं। लेकिन कुछ पुरुषों का इतनी मात्रा में शुक्राणुओं का निर्माण नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आप अश्वगंधा का सेवन शुरू कर दीजिए। इसके सेवन से ना केवल आपके स्पर्म काउंट की संख्या तेजी से बढ़ेगी बल्कि गुणवत्ता में भी काफी सुधार होगा।
पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाए
इनफर्टिलिटी और बांझपन की समस्या से सिर्फ महिलाएं नहीं पुरुष भी परेशान रहते हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या पुरुष और महिलाएं दोनों में ही देखने को मिलती है। लेकिन पुरूषों में बांझपन, इनफर्टिलिटी और नपुंसकता की समस्याओं को दूर करने के लिए अश्वगंधा बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। अश्वगंधा की मदद से पुरुष इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। दरअसल अश्वगंधा पुरुषों के नसों में तांत्रिक तंत्र का कार्य बेहतर बनाता है। इसके साथ ही इसके सेवन से तनाव और चिंता से भी मुक्ति मिल जाती है।
टेस्टोस्टरॉन हार्मोन लेवल बढ़ाए
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का संतुलन में होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके असंतुलित होने पर पुरुषों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है और इस सबका सीधा असर पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है। सेक्स हार्मोन में कमी के कारण पुरुषों में यौन इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आप अपने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अश्वगंधा का सेवन शुरू कर दीजिए।
यौन इच्छा बढ़ाए
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी और तनाव, चिंता के कारण पुरुषों में यौन इच्छा या यौन डिजायर में कमी देखने को मिलती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन बड़ा ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अश्वगंधा के सेवन से तनाव, चिंता दूर हो जाती है साथ ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में भी बढ़ोतरी होती है। जिससे यौन इच्छा बढ़ जाती है। इसके लिए आप नियमित रूप से अश्वगंधा के कैप्सूल या चूर्ण का सेवन जरूर करें।
बाजार में आपको अश्वगंधा के कैप्सूल चूर्ण आसानी से मिल जाएंगे। अपनी इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें चिकित्सक द्वारा ली गई राय के अनुसार अश्वगंधा चूर्ण डालें। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसके बाद इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसका सेवन करें। आपको अपनी इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।

Advertisement