कई बार हमारे आस-पास हो रही घटनाओं को हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक घटनाएं हमारे आने वाले वक्त यानी कि हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। कई बार ही संकेत हो या घटनाओं को नजरअंदाज करने से हमें भारी नुकसान होता है। लेकिन कुछ सावधानियां अगर हम अपना आते हैं तो यह होनी टल भी सकती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं।
दरअसल कई बार घर की दीवार पर टंगी घड़ी या हाथ घड़ी बंद हो जाए या फिर शीशा टूट जाए तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। घड़ी का बंद होना इस बात का संकेत होता है कि आपके परिवार में कोई गंभीर संकट आने वाला है।
इसके अलावा रसोई घर में रखे कांच के बर्तन एक के बाद एक टूटने लगे तो ऐसे समझना चाहिए कि परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि यदि कांच के बर्तन बार-बार टूट रहे हैं तो इससे कोई आर्थिक परेशानी आपको परेशान कर सकती है।
वहीं अगर किसी शुभ आयोजन में बाधा उत्पन्न होने लगे तो समझ जाइए कि आने वाले साल में आपके ऊपर संकट के बादल मंडराने वाले हैं। इससे बचने के लिए घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाना बेहद शुभ होता है।