Oct 21, 2023, 12:05 IST

खेत में एक पत्थर था जिसके कारण किसान को कई बार चोट लग चुकी थी, काफी समय से वह पत्थर वहां था, अक्सर.....

एच

एक किसान के खेत में एक पत्थर फंसा हुआ था। इस पत्थर से किसान को कई बार ठोकर लगी, जिस वजह से वह चोटिल हो गया। पत्थर काफी समय से वहां फंसा हुआ था। खेती करते समय कई बार किसान के औजार भी उस पत्थर से टकराकर टूट गए। किसान सोचता था कि यह चट्टान का बड़ा हिस्सा है। इसे यहां से हटा पाना मुश्किल होगा। इसीलिए उसने उस पत्थर को नहीं हटाया और कई साल बीत गए।

वी

लेकिन एक दिन खेती करते समय जब किसान का हल उस पत्थर से टकराकर टूट गया तो किसान को गुस्सा आ गया। उसने निर्णय किया कि वह आज ही इस पत्थर को निकालेगा। उसकी वजह से उसका बहुत नुकसान होता है। किसान ने अपने गांव वालों को मदद के लिए बुलाया और पत्थर को निकालने के लिए गड्ढा खोदना शुरू किया।
सभी लोगों को यही लग रहा था कि पत्थर बहुत बड़ा है। इसे निकालने में काफी मेहनत लगेगी। लेकिन जैसे ही लोगों ने पत्थर को निकालना शुरू किया। पत्थर कुछ ही देर में बाहर निकल आया। पत्थर ज्यादा बड़ा नहीं था, छोटा-सा था। यह देखकर सब लोग हैरान हो गए हैं।
किसान को यह देखकर खुशी भी हुई और दुख भी हुआ। उसने सोचा कि पत्थर तो बहुत छोटा था और मैं इसे अकेले भी निकाल लेता। मैंने अपने विचारों की वजह से छोटी सी परेशानी को बड़ा मान लिया और इसी वजह से मेरा बार-बार नुकसान हुआ।
कहानी की सीख
इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि हम अपने जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों को भी बड़ा समझ लेते हैं, जिस वजह से हम अपनी परेशानियों का सामना नहीं कर पाते और हमें हमेशा नुकसान ही झेलना पड़ता है।

Advertisement