साइनाइट के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा । आपको बता दें इसको दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जहर माना जाता है। इसी तरह का एक और खतरनाक जहर है जिसे पोलोनियम 210 कहा जाता है हालांकि इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है। माना जाता है कि इसका से 1 कण भी हजारों लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। इस वजह से मुझे दुनिया का सबसे खतरनाक जहर कहना भी गलत नहीं होगा।
आपको बता दें कि पोलोनियम 210 एक रेडियोएक्टिव तत्व है, जिससे निकलने वाला रेडिएशन इंसानी शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ डीएनए और इम्यून सिस्टम को भी तेजी से तबाह कर सकता है।शरीर में इसकी मौजूदगी का पता लगाना बहुत ज्यादा मुश्किल वाला काम होता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पोलोनियम 2010 की खोज मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में की थी उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धिकरण करने के लिए रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला था इसके अलावा उन्होंने रेडियोएक्टिविटी की भी खोज की थी।
हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक पोलोनियम 210 अगर नमक के छोटे टुकड़े जितना भी इंसान के शरीर में चला जाता है तो उसकी पल भर में मौत हो जाती है इसे पहचानना बहुत ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसका स्वाद भी पता नहीं चलता