Nov 14, 2023, 16:30 IST

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक एक इंसान आखिर कितने शब्द बोलता होगा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बी

सुबह उठते ही लोग बोलना शुरू कर देते हैं. लोग रात को सोने तक कुछ ना कुछ बोलते ही रहते हैं. यह सिलसिला सुबह से लेकर रात तक चलता रहता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आप पूरे दिन में कितने शब्द बोलते होंगे. अगर आप गिनने बैठेंगे तो आपका दिमाग भी घूम जाएगा.

एच

पूरे जीवन में कितने शब्द बोलता है इंसान 
एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में 860,341,500 शब्द बोलता है, यानी 86 करोड़ शब्द. एक ब्रिटिशन राइटर ब्रोडकास्टर Gyles Brandreth ने अपनी एक किताब The Joy of Lex: How to Have Fun with 860,341,500 Words में इसकी जानकारी दी है.
कई बार लिखी जा सकती है ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 
अगर इन शब्दों की तुलना अन्य चीजों से करें तो इंसान अपने जीवन में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 20 वॉल्यूम को 14.5 बार पढ़ सकता है. अगर इसकी तुलना बाइबल से करें तो इंसान King James Bible में जितने शब्द है, उससे 1110 गुना ज्यादा शब्द जीवन भर में बोलता है.
1 दिन में कितने शब्द बोलता है इंसान 
अब आप जान लीजिए कि आखिर इंसान 1 दिन में कितने शब्द बोलता है. लिंक्डइन लर्निंग इंस्ट्रक्टर Jeff Ansell Research के मुताबिक, एक व्यक्ति एक दिन में कम से कम 7000 शब्द बोल लेता है. हो सकता है कुछ लोग इससे ज्यादा शब्द भी बोलते हो या इससे कम भी .

Advertisement