विश्व में ना जाने कितने तरह के जीव जंतु मौजूद हैं। आए दिनों की किसी ना किसी नए जीव के बारे में जानने को मिलता है। धरती पर जीव जंतुओं की संख्या अनगिनत है। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक ऐसी मछली मिली है, जिसकी खासियत उसके दांत हैं। यह मछली सिर्फ अपने दांतो की वजह से सुर्खियों में हैं। पैसिफिक लिंगकोड नामक मछली नॉर्थ पेसिफिक में पाई जाती है, जिसके मुंह में पूरे 555 दांत हैं। इस मछली के दांत की धार तो ब्लेड से भी पैनी है। अगर गलती से भी किसी इंसान की उंगली इस मछली के मुंह में चली जाती है तो उंगली का बच पाना मुश्किल है। मछली का मुंह भी काफी चौड़ा है।
वैज्ञानिकों की माने तो मछली के मुंह से प्रतिदिन 20 दांत गिरते हैं और उनको देखकर हर कोई डर जाता है। जब इस मछली के बारे में अध्ययन किया गया तो यह पता चला कि मछली के मुंह से हर रोज 20 दांत गिरते हैं। जब मछली बड़ी हो जाती है तो उसके दांत 50 सेंटीमीटर तक हो जाती है। मछली के दांत लगभग डेढ़ मीटर तक होते हैं। भले ही इस मछली के दांत इंसानों जैसे नहीं होते, लेकिन काफी तेज है और छोटे भी।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी मछलियों के मुंह में दो सेट दांत होते हैं और वह सिर्फ इस मछली को दांतों के लिए स्टडी करते हैं। जब यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन लैबोरेट्री ने रिसर्च के लिए 20 मछलियां पकड़ी तो उन्हें कई बातें पता चली। खुली आंखों से ऐसी मछली के दांत नजर नहीं आते क्योंकि वे काफी छोटे होते हैं। रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने एक टंकी में लाल रंग का डाई मिलाया। माइक्रोस्कोप से देखने पर पता चला कि मछली के लाल दांत होते हैं। टंकी में 20 मछलियों को रखा गया। जब टंकी से इन मछलियों को हटाया गया तो उस टंकी में 10,000 से ज्यादा दांत मिले थे जो कि मछलियों के मुंह से टूट कर गिरे थे।