Oct 29, 2023, 13:30 IST

एक ज्योतिषी ने राजा के बारे में भविष्यवाणी की कि उसके रहते उसके सभी रिश्तेदार मर जाएंगे, अब राजा को रातों की.......

डी

एक राज्य में बहुत ही धार्मिक और वीर राजा रहता था, जिसमें कई गुण थे। 1 दिन राजा के दरबार में एक ज्योतिषी आया। राजा के मंत्री ने बताया कि ज्योतिषी बहुत ही सिद्ध है। इस ज्योतिषी की भविष्यवाणी अक्सर सच होती हैं। राजा यह जानकर उत्सुक हो गया। उसने ज्योतिषी को महल में बुलाया और राजा ने ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाई। ज्योतिषी ने काफी देर तक राजा की कुंडली का अध्ययन किया। ज्योतिषी ने कहा कि महाराज आपका जीवन तो बेकार है क्योंकि आपके सभी रिश्तेदार आपके सामने मर जाएंगे और आप भविष्य में अकेले रह जाएंगे।

एक्स

यह सुनकर राजा को बहुत ही धक्का लगा और वह निराश हो गया। उसका काम में मन नहीं लगता था। दरबार में भी वह अनमना सा रहता था। राजा को ऐसा देखकर मंत्री भी परेशान हो गए। लेकिन किसी ने भी हिम्मत नहीं जुटाई और राजा से उसकी परेशानी नहीं पूछी। एक दिन अचानक से मणिराज नामक चतुर और समझदार मंत्री ने एकांत में राजा से उनकी उदासी की वजह पूछ ली। राजा ने उस मंत्री को ज्योतिषी वाली बात बता दी। मैं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बहुत ही परेशान हूं। मंत्री को समझ आ गया कि राजा को किस बात की परेशानी है। मंत्री ने राजा से कहा कि आप पंडित जगन्नाथ जी को जानते हैं वह बहुत ही सिद्ध पंडित हैं। मेरे विचार से आपको एक बार उनसे बात करनी चाहिए।
राजा ने मंत्री की बात उत्तम समझी और पंडित को बुलवा लिया। मंत्री ने पंडित को राजा की पूरी परेशानी बताई, जिसके बाद पंडित जगन्नाथ ने राजा की कुंडली देखी। पंडित जगन्नाथ ने कुंडली पढ़ने के बाद पाया कि पुराने ज्योतिषी ने बिल्कुल सही भविष्यवाणी की। लेकिन पंडित राजा को यह बात नहीं बता सकता था कि उसके सभी रिश्तेदार उसके सामने मर जाएंगे। ना ही वो महाराज को झूठ बोल सकता था। उसने दो घड़ी सोच विचार किया। फिर उसने राजा से कहा कि महाराज आपकी कुंडली में दुख का कोई भी योग नहीं है। आप लंबे समय तक शासन करेंगे। आपका राज्य लगातार बढ़ेगा। सालों तक आप सिंहासन की शोभा को बढ़ाएंगे। आपके पास खूब धन और लंबी आयु होगी। आप की जितनी आयु कुटुंब में किसी के भाग्य में नहीं होगी। महाराज मुझे आपकी कुंडली में कुछ भी गलत नहीं दिख रहा।
इतना ही नहीं पुराने पंडित ने ज्योतिषी वाली बात भी राजा को बताई और कहा कि यह सच है। लेकिन राजा पंडित की उन बातों को सुनकर बहुत खुश हुआ। उसे खूब सारा इनाम भी दे दिया।
कहानी की सीख
इस कहानी से हमें सीखने को मिलता है कि कड़वा सच जरूरी नहीं कड़वे तरीके से ही बताया जाया। बात को बोलने का तरीका अलग-अलग प्रभाव डालता है। इसीलिए बोलने से पहले हजार बार सोचना चाहिए।

Advertisement